जल्द दी जाएगी 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन
नई दिल्ली
टीकाकरण के पहले फेज में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लग रहा है, मगर अब भी कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर 50 साल से अधिक उम्र के लोगों की बारी कब आएगी। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक जंग जारी है। इस बाबत सरकार ने कहा है कि जल्द ही 50 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। सरकार की योजना है कि वैक्सीन की आपूर्ति में वृद्धि होते ही कोरोना के खिलाफ 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाना शुरू किया जाएगा।
भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण 3 फरवरी से शुरू हुआ। जब इनको वैक्सीन लग जाएगी तो फिर 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण बहुत जल्द हो जाएगा।। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसमें भी 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्राथिकता दी जा सकती है। बता दें कि भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी।

पाठको की राय